नई तहसील कार्यालय का कलेक्टर ने किया औपचारिक शुभारंभ | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज नवनिर्मित कुंभराज तहसील कार्यालय का विधिवत औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से संपन्न पूजा-पाठ के साथ की गई।
शुभारंभ उपरांत कलेक्टर श्री कन्याल ने तहसीलदार कार्यालय कक्ष, तहसीलदार कोर्ट, सहित तहसील कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शुभकामनाएं दीं तथा जनहित में सुचारू, पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नवीन परिसर में पर्याप्त स्थान एवं सुव्यवस्थित संरचना उपलब्ध होने से अभिलेखों का सुरक्षित और क्रमबद्ध रख-रखाव संभव होगा। इससे आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण में सुविधा मिलेगी। नवीन कार्यालय के शुभारंभ से राजस्व अमले में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article