हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:
डाला–सोनभद्र के हाथीनाला क्षेत्र में वाहन संख्या UP64 CT 4587 से अवैध रूप से गोवंश को गोकशी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान हाथीनाला थाना पुलिस ने वाहन को रोककर गोवंश बरामद किया तथा दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी के आधार पर थाना हाथीनाला में मु.अ.सं. 01/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत कुल छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक सुरेश राम यादव,
उपनिरीक्षक राजनारायण यादव,
हेड कांस्टेबल मनोज कुमार,
हेड कांस्टेबल बृजेश यादव,
कांस्टेबल अनुराग कुमार शामिल रहे।
अभियुक्तों के नाम—
1️⃣ लालबाबू सोनी पुत्र सुरेश सोनी, निवासी ग्राम हरना कछार, थाना विण्ढमंगंज, जनपद सोनभद्र
2️⃣ बब्लू उर्फ बसंत लाल अगरिया पुत्र राम किशुन, निवासी रासपहड़ी, थाना म्योरपुर, सोनभद्र
3️⃣ राहुल खान पुत्र फिराजुल खान, निवासी बिसुनपुर टोला बेलवाखाड़, थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा (झारखंड)
4️⃣ वकील खान
5️⃣ आलम खान, निवासी करकी माइनर, थाना करमा, सोनभद्र
6️⃣ बब्लू खान, निवासी सलखन, थाना चोपन, सोनभद्र।

