निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
इटवा थाना क्षेत्र से सामने आया मामला चर्चा में है, जहाँ ठेला लगाने वाले नाबालिग बच्चे से थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना प्रभारी ने बच्चे को सरेआम डांटते हुए कहा—
“दो लात मारेंगे, गिर जाओगे।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के प्रति इस तरह का व्यवहार न तो जिम्मेदार अधिकारी को शोभा देता है और न ही पुलिस की गरिमा के अनुरूप है। उनका आरोप है कि यह वर्दी का रौब दिखाने जैसा व्यवहार है, कानून व्यवस्था बनाए रखने से अधिक।
कस्बावासियों ने बताया कि वर्तमान थाना प्रभारी इटवा आए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, और इस तरह का सार्वजनिक अपमानजनक व्यवहार जनभावनाओं को आहत करता है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस तरह के व्यवहार पर लगाम नहीं लगी, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।
“हम गरीब हैं, लेकिन हमारी भी इज्जत है,” कुछ लोगों ने कहा।
कस्बावासियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधित अधिकारी को संवेदनशील और मर्यादित व्यवहार अपनाने के निर्देश देने और मामले का संज्ञान लेने की मांग की है, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बना रहे।

