अंत्योदय से राष्ट्र निर्माण तक — भाजपा का संकल्प, सेवा और समर्पण : सिकरवार | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के मंत्र को आधार बनाकर योजनाएँ तैयार करती है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य करती है। जब योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राही तक पहुँचता है और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है, तभी दीनदयाल उपाध्याय जी का स्वप्न साकार होता है।

यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने बमौरी विधानसभा के झागर मंडल के दो शक्ति केंद्रों की बूथ समितियों की बैठक के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में चल रही डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि आज देश के अधिकांश हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास कार्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम हैं। भाजपा संकल्प, सेवा और समर्पण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article