‘मन की बात’ पर भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष चर्चा — 2025 को बताया यादगार साल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शहर के वार्ड क्रमांक 16 और 8 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 129वीं ‘मन की बात’ को बूथ स्तर पर एक साथ सुना और देखा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्द ही 2026 दस्तक देने वाला है, और जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो पूरे वर्ष 2025 की यादें ताज़ा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 2025 देश के लिए यादगार साल रहा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती, महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया, भारत की बेटियों ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।

उन्होंने कहा कि एशिया और विश्व स्तर के कई टूर्नामेंट में तिरंगा शान से लहराया। स्वदेशी उत्पादों के प्रति जनता में उत्साह बढ़ा और लोगों ने वही सामान खरीदा जिसमें भारतीयों की मेहनत जुड़ी हो। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि इस वर्ष कई देशों के साथ-साथ हमारे देश को भी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा।

‘मन की बात’ कार्यक्रम सुबह 11 बजे समाप्त हुआ।
कार्यक्रम में पार्षद उर्मिला अमरवंशी, राहुल मुंगेर, अकरम खान, सुनील धुर्वे सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं वार्ड क्रमांक 8 में प्रमोद बंडेवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article