जिला अस्पताल में “कोड ग्रे” पर प्रशिक्षण सत्र, आपदा प्रबंधन को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बहादरपुर रोड स्थित नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय जिला अस्पताल में “कोड ग्रे” विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण ऑल इज़ वेल मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बुरहानपुर के क्वालिटी हेड डॉ. स्वप्निल जैन द्वारा प्रदान किया गया।

सत्र के दौरान आपदा स्थितियों के प्रबंधन, सामुदायिक आपात परिस्थितियों तथा सामूहिक हताहत (Mass Casualty) की स्थिति से निपटने की प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आपात स्थिति में विभिन्न विभागों की भूमिका, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

इस प्रशिक्षण में जिला अस्पताल के समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। सत्र न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्टाफ का आत्मविश्वास भी बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।

यह प्रशिक्षण डॉ. प्रदीप मोसेस, सिविल सर्जन — जिला अस्पताल बुरहानपुर के मार्गदर्शन में तथा डॉ. आर्यन गढ़वाल, क्वालिटी नोडल अधिकारी — जिला अस्पताल बुरहानपुर की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.