ईवीएम और वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित, 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद: डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ डीएम कम्पाउण्ड स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम के दरवाज़ों की सील राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोली गई और वेयरहाउस में सुरक्षित रखी मशीनों का अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि वेयरहाउस में भंडारित सभी ईवीएम एवं वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित हैं और यहां 24 घंटे पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात रहता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की।

उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता और सुरक्षा बलों की तैनाती सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित रहें। निरीक्षण के उपरांत भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article