विवेक जैन, नई दिल्ली, NIT:
नई दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में फ्रैंक म्यूजिकल ग्रुप द्वारा ‘पुकारता चला हूँ मैं’ सीज़न-4 सिंगिंग शो का भव्य आयोजन किया गया। इस सिंगिंग शो में देश के कई जाने-माने गायकों ने शिरकत की।
फ्रैंक म्यूजिकल ग्रुप की सीईओ, फाउंडर एवं ऑर्गेनाइज़र अनु फ्रैंक तथा शो के सीनियर एडवाइज़र और सहयोगी मनीष सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक गीत प्रस्तुत किए, जिनसे दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। शो में म्यूज़िक तमन्ना बैंड और साउंड सिस्टम लार्क ऑडियो द्वारा उपलब्ध कराया गया।
अनु फ्रैंक और मनीष सिंह ठाकुर ने प्रतिभागी कलाकारों एवं अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रिशु चावला, सूफी-बॉलीवुड सिंगर उस्ताद जुनैद खान, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, प्रसिद्ध मॉडल-एक्टर संदीप दुग्गल, नीरू सहगल, शो होस्ट इमरान, परफॉर्मर मनोज कुमार और विशाल जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
साथ ही सिंगर-कलाकार डॉ. अमरीश कुमार, बलबीर गुलाटी, मीना सेठी, पूर्णानंद कालरा, रागिनी माथुर, रवि जोशी, एस.पी. शर्मा, सीमा नाग, सुरेंद्र लांबा, टाटा वेंकट राव, टीकाराम, विनीत शर्मा, अर्चना गोस्वामी, मनोज कुमार, विशाल कुमार, समर खान, रेनू नेगी, रजनी, राजन अय्यर, सैंडी, जूलियन जॉन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

