वीरेंद्र कुमार त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

ग्राम पंचायत गोला देहात में हुआ कमेटी का गठन | New India Times

गोला गोकर्णनाथ खीरी जनपद लखीमपुर खीरी की ग्राम पंचायत गोला गोकर्णनाथ देहात की कालोनी भारत भूषण में जलभराव व अन्य समस्याओं को ले कर एक कमेटी गठित की गई है, जिसमें उन्होंने मोहल्ले में हो रही जलभराव की समस्या व अन्य कई समस्याओं के बारे में अपने अपने विचारों को रखा। क्यों कि गोला देहात में प्रधान प्रतिनिधी द्वारा जनता से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कमेटी गठन करने का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का निस्तारण करना है। इसमें अगली मीटिंग 4 फरवरी को होगी। इस मौके पर पवन कुमार मिश्रा, रामदास वर्मा, संतोष कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.