मदरसा मोहसिनुल उलूम रटौल में जनपद स्तरीय कुरआन करीम प्रतियोगिता सम्पन्न | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

जनपद बागपत के कस्बा रटौल स्थित मदरसा मोहसिनुल उलूम में जनपद के विभिन्न मदरसों के होनहार बच्चों के बीच कुरआन करीम मुसाबक़ा (प्रतियोगिता) हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में दारुल उलूम देवबंद से जुड़े जनपद बागपत के सभी मदरसों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुसाबक़े की सदारत मुफ़्ती दिलशाद क़ासमी ने की, जबकि निर्णायक मंडल में मुफ़्ती खुर्शीद क़ासमी, क़ारी लुक़मान और क़ारी शौकत शामिल रहे। जजों ने बच्चों की तिलावत, मखारिज और तज्वीद के आधार पर निष्पक्ष रूप से परिणाम घोषित किए।

प्रतियोगिता में अली मोहम्मद ने प्रथम, अयान ने द्वितीय और मोहम्मद यासीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक और शैक्षणिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को कुरआन से जोड़ने के साथ-साथ उनके नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में क़ारी इरशाद, हाफ़िज़ अब्दुल रहीम, क़ारी मुबारक, क़ारी आरिफ़, मौलाना अब्दुल सलाम, मौलाना शफीक, मौलाना महमूद, मौलाना क़ासिम, मौलाना कलीम और सैयद शोएब सहित अनेक उलमा-ए-किराम उपस्थित रहे।

मदरसा मोहसिनुल उलूम की ओर से, मदरसे के धार्मिक और शैक्षणिक कार्यों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन और विवेक जैन को सम्मानित किया गया।

अंत में दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मदरसा कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जाकिर हसन, कुंवर इंशाद अली, दिलदार चौधरी, प्रोफेसर बिलाल अहमद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.