मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

स्वर्गीय लोक नेता और सांसद रामविलास पासवान द्वारा स्थापित और राजनीतिक पार्टी लोजपा मध्य प्रदेश में नित नए अंदाज़ में अपने क़दम जमा रही है। इसी क्रम में पार्टी द्वारा अपनी आगामी नीति को घोषित किया गया है जिसके तहत लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास पासवान मध्य प्रदेश मे अपनी पार्टी के झंडे बैनर लगाकर नये साल का जश्न मनाएगी।
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी नुरुल्लाह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय चिराग पासवान के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश के हर जिले में जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यालय और गाड़ियों पर झंडा बैनर और स्टीकर लगाकर लोक जनशक्ति पार्टी का जश्न मनाएं।
प्रदेश अध्यक्ष हाजी नूर उल्लाह साहब ने सभी पदाधिकारी से निवेदन किया है कि पार्टी का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रचार करें । झंडा बैनर लगाकर पार्टी को मध्य प्रदेश में मजबूत करें और पार्टी को आगे बढ़ाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी के हाथ मजबूत करें।
लोक जनशक्ति पार्टी को हर-घर घर जाकर पार्टी की विचारधारा लोगों को बताएं। यह जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी के कद्दावर नेता शकील खान बुरहानपुर ने दी।

