विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ: महापौर | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर निगम सभागार में  महापौर की अध्यक्षता में शहर के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

महापौर ने सड़कों के निर्माण, नालियों की सफाई, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के सौंदर्यीकरण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शाहजहाँपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित शहर बनाना है और इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक में अपार नगर आयुक्त एस के सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.