छिंदवाड़ा के रॉयल चौक से अलसुबह बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर | New India TimesOplus_131072

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल रॉयल चौक से कल तड़के करीब सुबह 5:30 बजे बाइक चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी कर ली। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी पहले बाइक को धक्का मारते हुए कुछ दूरी तक ले जाता है और बाद में उसे चालू कर मौके से फरार हो जाता है।
पीड़ित बाइक मालिक प्रमोद गुजर ने इस संबंध में कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।
शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं से आम नागरिकों में दहशत और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article