तेज़ रफ़्तार टू व्हीलर चालक रेलवे की रेलिंग से टकराया, दर्दनाक मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी डूंगरिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालक की मौत हो गई। डूंगरिया चौकी प्रभारी अंजना मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी क्षेत्र के खापा स्वामी स्थित रेलवे फाटक के पास यह हादसा हुआ।

परासिया की ओर से आ रहा दोपहिया वाहन चालक अपने घर गोपतराई जा रहा था। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास लगी रेलिंग से वाहन अनियंत्रित होकर टकरा गया, जिससे चालक मौके पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत अंदरूनी चोटों के कारण हुई हो सकती है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग क्रमांक 98/25 दर्ज किया है।

मृतक की पहचान प्रदीप पिता शंभूलाल उईके, उम्र 24 वर्ष, निवासी गोपतराई के रूप में की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article