रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ में दिनांक 21/12/2025 को सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत सप्तम दिवस पर DRP लाइन में बालक-बालिकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आउटडोर एक्टिविटी में बच्चों को रनिंग, स्ट्रेचिंग तथा आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट, किक आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही योगाभ्यास भी कराया गया।

वहीं इनडोर एक्टिविटी के अंतर्गत पुलिस विभाग से डॉक्टर मनीष खतेडिया एवं डॉक्टर बड़े सिंह रावत द्वारा आवश्यकता पड़ने पर किसी व्यक्ति को CPR कैसे दिया जाता है, इसका डमी के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों से भी CPR का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में कुल 34 बालक एवं 37 बालिकाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर सूबेदार विजेंद्र सिंह मुजाल्दा, रक्षा सखी टीम, उप निरीक्षक अनीता तोमर, जूडो मार्शल आर्ट ट्रेनर सूर्य प्रताप, आरक्षक 199 स्वप्निल, महिला आरक्षक 267 निकिता एवं म.आर. 419 आयुषी उपस्थित रहे। इसके साथ ही उदय संस्था से लखन बरोले, विद्या भूरिया, कविता बरिया एवं तबस्सुम खान की भी उपस्थिति रही।

