रात के अंधेरे में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत पुलिस थाना दमुआ क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था। इस दौरान एक नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत ले जाते हुए पकड़ा गया।

नायब तहसीलदार मोहित बोरकर ने बताया कि जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश तथा एसडीएम कामिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। उक्त वाहन दो नंबर खदान नंदन से रोड की ओर रेत का परिवहन करते हुए पाया गया।

जांच के दौरान वाहन चालक द्वारा कोई वैधानिक अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को तत्काल पुलिस थाना अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। रात के अंधेरे में सुनहरी रेत के अवैध कारोबार की कोशिश रेत माफिया को भारी पड़ गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.