आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर ले रहे हैं शिवसेना पंजाब की सदस्यता | New India Times

अविनाश द्विवेदी/पवन सोनी, भिंड (मप्र), NIT; ​आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर ले रहे हैं शिवसेना पंजाब की सदस्यता | New India Timesभिंड में इस समय शिवसेना पंजाब पार्टी काफी जोरों शोरों पर चल रही है, क्योंकि शिवसेना पंजाब पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही लग गई है और अपनी पार्टी को मजबूत बना रही है। इसी को देखते हुए आज शिवसेना पंजाब पार्टी में आप पार्टी के जिला संयोजक सौम्या शर्मा ने आप पार्टी को त्यागपत्र देकर शिवसेना पंजाब पार्टी में जिला अध्यक्ष के पद पर जिला भिंड में शिवसेना पंजाब पार्टी का दायित्व संभाल लिया है। इसी बीच शिवसेना पंजाब पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी मनोज टाक ने उनके गले में भगवा गमछा पहनाकर सौम्या शर्मा को पार्टी में शामिल किया।

N.I.T. से सौम्या शर्मा की खास बातचीत

जब सौम्या शर्मा से यह पूछा कि उन्होंने आप पार्टी को क्यों छोड़ दिया तो उन्होंने कहा कि मुझे तो समाज के लिए अच्छा कार्य करना है, तो मैं किसी भी पार्टी में रहकर कर सकती हूं लेकिन मुझे शिवसेना पंजाब पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, इसलिए मेरे ऊपर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिसे मैं बहुत अच्छे रूप से निभाऊंगी। इसके अलावा आप पार्टी को त्याग करना कोई विशेष मुद्दा नहीं है।

By nit