बिजली कटौती से जुन्नारदेव की जनता हो रही परेशान, मेंटेनेंस के नाम पर गुल हो रही है बिजली, कार्य प्रभावित | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नगरीय क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर लगातार बिजली कटौती की जा रही है। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई, जो समाचार लिखे जाने तक करीब 7 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। लंबे समय तक बिजली बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं बाजार क्षेत्र में दुकानदारों का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।

मामले को लेकर जब बिजली विभाग के एई नरेंद्र चौधरी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सुकरी और पनारा क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या के चलते बिजली बंद की गई है। मेंटेनेंस कार्य के लिए छिंदवाड़ा से तकनीकी टीम बुलाई गई है।

शहरी क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि पूर्व सूचना के बिना की जा रही बिजली कटौती से दैनिक जीवन और व्यापार दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article