संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
थाना कोतवाली में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में एक आयोजन दोपहर 1:30 बजे किया गया, जिसमें न्यायाधीश श्रीमती रंजना चतुर्वेदी सुश्री रानू पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय तथा महिला बाल विकास विभाग की कोऑर्डिनेटर मेघा शर्मा उपस्थित रहे।
बड़ी LED स्क्रीन पर महिला एवं बच्चों के शोषण संबंधी फिल्मांकन का प्रदर्शन किया गया। स्कूलों की शिक्षिकाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला बाल विकास कार्यकर्ता नगर रक्षा समिति की सदस्य एवं जनसाधारण की करीब 100 महिलाएं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
