अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित SIR (Special Summary Revision) प्रक्रिया में उत्कृष्ट योगदान और जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने वाले बीएलओ गणेश मिश्रा एवं उनकी सहायिका नीता राय का वार्ड 16 के नागरिकों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर लोगों ने दोनों का शॉल और सम्मान-पत्र देकर स्वागत किया।
वार्ड 16 के निवासियों का कहना है कि BLO गणेश मिश्रा और उनकी सहायिका नीता राय ने मतदाता सूची सुधार, सत्यापन और नामांकन प्रक्रिया में अत्यधिक तत्परता और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन कर समाधान करने की कोशिश करते हैं। नागरिकों का कहना है कि दोनों अधिकारियों ने बिना किसी भेदभाव के कार्य किया और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्थानीय लोगों ने उनके समर्पित कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी सहयोग की उम्मीद जताई।इस मौके पर समाजसेवी लाल मियां, नईम अहमद सैफी, शहजाद, दीपक विश्वकर्मा, गुड्डू, परवेज, शहवाज खान, मुजम्मिल खान, काका, सलीम, इरफान भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने BLO टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।
उपस्थित लोगों का कहना था कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले BLO ही लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और उनके परिश्रम से ही निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संभव हो पाते हैं।

