पत्नी के साथ घूमने आए युवक का झिगंरिया वॉटरफॉल में डूबने से मौत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पत्नी के साथ घूमने आए युवक का झिगंरिया वॉटरफॉल में डूबने से मौत | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग अंतर्गत तामिया थाना क्षेत्र की देलाखारी पुलिस चौकी के पास स्थित झिगंरिया वॉटरफॉल में डूबे युवक मुकुल शर्मा का शव बुधवार, 3 दिसंबर को सुबह लगभग 10:45 बजे बरामद किया गया।

थाना प्रभारी आशीष जैतवार ने बताया कि मृतक मुकुल शर्मा पिता रामगोपाल शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) अपनी पत्नी के साथ घूमने आए थे। वॉटरफॉल पर फोटो क्लिक करते समय उनका पैर फिसल गया और वह रविवार को पानी में गिरकर लापता हो गए थे।

एसडीआरएफ और पुलिस टीम द्वारा लगातार सर्चिंग के बाद बुधवार को शव वॉटरफॉल से निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का ससुराल जुन्नारदेव नगरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 में बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सुनील वरकड़े, चौकी प्रभारी मयंक उईके सहित एसडीआरएफ टीम मौके पर मौजूद रही और लगातार सर्चिंग अभियान चलाया गया।

By nit