बुरहानपुर में पैदल पेट्रोलिंग, अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त निगरानी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर, श्री देवेंद्र पाटीदार, द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शाम के समय पैदल फुट पेट्रोलिंग करते हुए अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में, नगर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर, श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में, समस्त थाना/चौकी प्रभारियों ने दिनांक 02/12/2025 को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में पैदल फुट पेट्रोलिंग की।

भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर औचक जांच की गई और लोगों को अवैध रूप से जमाबड़ा करने या किसी अन्य अवैध गतिविधि में संलिप्त न होने की समझाइश दी गई।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान आम जनता को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट न करने के लिए भी जागरूक किया गया।

बुरहानपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By nit