भोपाल पुलिस द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी किया गया QR (क्यू आर) कोड | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी किया गया QR (क्यू आर) कोड | New India Times

भोपाल शहर मध्य प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ महानगर है, जिसके समस्त थाना क्षेत्रों में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान तथा सहूलियत हेतु नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा समस्त नागरिक गणों के लिए क्यू आर कोड जारी किया गया है, जिसमें QR (क्यू आर) कोड को स्कैन कर थाने से संबंधित समस्या, सूचना एवं सुझाव सीधे कमिश्नर पुलिस भोपाल को प्रेषित कर सकते हैं। पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने तथा पुलिस कार्यवाही को गतिशील व सुलभ बनाने हेतु यह सकारात्मक पहल है। उक्त QR कोड के माध्यम से प्राप्त सुझाव व समस्या के निदान हेतु आमजन से सहयोग की अपेक्षा है।