ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की घटना स्थल पर ही मौत एक घायल, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को किया आग के हवाले | New India Times

पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की घटना स्थल पर ही मौत एक घायल, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को किया आग के हवाले | New India Timesभिंड जिला के रौन जैतपुरा मढी के पास एक ट्रक चालक की लापरवाही के चलते एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिट्टी बाई (उम्र 47)पति रणबीर राजपूत अपने भाई के साथ मानगढ से मकरसंक्रांती का त्यौहार मना के अडोखर के कमनपुरा गांव अपने घर जा रही थी, तभी जैतपुरा (मढी) के पास ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बिट्टी बाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व बिट्टी का भाई भानसिंह बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,इतना ही नही आक्रोशित लोगों ने ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया।​​ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की घटना स्थल पर ही मौत एक घायल, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को किया आग के हवाले | New India Timesमौके पर लाहार एस. डी. एम एल.के.पाण्डे पर भारी पुलिसलबल के साथ पहुंचे। इसके बाद करीब एक घण्टे के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और उसने आग पर काबू पाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.