मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आदिवासी अंचल दमुआ के ग्राम बातरी के ग्राम धोबे में जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर जुन्नारदेव एसडीएम कामिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में तहसीलदार राजेंद्र टेकाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि चौहान खाद आपूर्ति अधिकारी रविंद्र कुमरे रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से रूबरू हुए।
जानकारी के मुताबिक उपस्थित ग्रामीणों द्वारा पानी की समस्या से अवगत कराया और बताया की 2 सालों से नल जल योजना की पाइपलाइन नहीं बिछी है जिससे ग्रामीणों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्धता की बात ग्रामीणों ने रखी।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आवास योजना की जानकारी वृद्धा पेंशन दिव्यांग पेंशन समय पर मिल रही है या नहीं इसकी जानकारी ली। तहसीलदार द्वारा किसान सम्मन निधि योजना की जानकारी दी गई और एस आई आर फॉर्म जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देश बीएलओ किया।
अत्यधिक पिछड़ा गांव होने के कारण ग्रामीणों में दिखी जागरूकता की कमी ग्रामीणों के योजनाओं की जानकारी ही नहीं।
एक नज़र इधर भी: सूत्रों की माने तो गांव में बिजली भी नहीं है और बिजली विभाग के जिम्मेदारों द्वारा क्षेत्र पहुंचकर ग्रामीणों से बिजली लेने के लिए कहा गया है परंतु बिल आएगा जिसके चलते ग्रामीण जल बिजली लेने से इनकार कर रहे हैं।

