ठंड बढ़ने पर छिंदवाड़ा में स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल ने शीत ऋतु में शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसके लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं।

जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, अनुदान प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा मंडल सहित सभी बोर्ड से संबद्ध नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालयों का संचालन प्रातः 08:30 बजे से पहले नहीं करेंगे।

हालाँकि, पूर्व निर्धारित परीक्षाएँ अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएँगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.