बाल दिवस के अवसर पर आदिलपुरा शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित हुआ नि:शुल्क यूनानी स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बाल दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह के निर्देश तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल के मार्गदर्शन में आदिलपुरा शासकीय प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क यूनानी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में यूनानी औषधालय दाउदपुरा बुरहानपुर के चिकित्सक डॉ. एजाज़ अनवर द्वारा कुल 80 रोगियों की जाँच एवं उपचार किया गया। साथ ही विभाग के श्री वसीम बेग द्वारा उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को निःशुल्क औषधि वितरण किया गया।

शिविर के संचालन में विद्यालय प्रभारी श्री मोहम्मद वहीद सर का विशेष सहयोग एवं सराहनीय योगदान रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सका।

शिविर के दौरान बच्चों तथा उनके अभिभावकों को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्कूल एवं घर की साफ–सफाई, तथा बच्चों को पैक्ड एवं जंक फूड से दूर रहने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर रोगों से बच सकें।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रति समाज में विश्वास एवं रुचि को बढ़ावा देना रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.