मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में 1857 करोड़ रुपये किए अंतरित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में 1857 करोड़ रुपये किए अंतरित | New India Times

झाबुआ जिले की 1 लाख 92 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को 28 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक की राशि का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सिवनी के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की बहनों से किए गए वादे को पूरा करते हुए, इस माह उनके खातों में 1500 रुपये की बढ़ी हुई राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1857 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया। इस प्रकार, झाबुआ जिले की 1.92 लाख लाड़ली बहनों को 28.41 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सीधा लाभ प्राप्त हुआ।

जिला मुख्यालय झाबुआ पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आर.एस. बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की तथा लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को प्रमाणपत्र वितरित किए और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर सहायक संचालक अजय चौहान, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाड़ली बहनाएँ उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article