स्याद्वाद संस्थान में दिव्यांग सहायता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली एवं स्याद्वाद जैन एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों से स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, रिवर पार्क, बागपत में एक निशुल्क दिव्यांग सहायता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन संस्थान के मंत्री शिखर चंद जैन ने किया। परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि यह दिव्यांग शिविर स्नेहलता गुप्ता की स्मृति में दिल्ली के जगदीश प्रसाद गुप्ता (चाचा साड़ी वाले) परिवार के सहयोग से आयोजित किया गया। यह 61वां दिव्यांग शिविर था।

इस अवसर पर 41 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग (हाथ एवं पैर), पोलियो कैलिपर्स, ऑर्थो शूज़ (जूते), छड़ी तथा श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र प्रदान करने हेतु चयन कर नाप लिया गया।

ये सभी उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में तैयार कर 21 नवम्बर को यहीं वितरित किए जाएंगे। उसी दिन स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। रोटरी ब्लड बैंक ऑफ नोएडा के सहयोग से कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रक्तदान किया।

शिविर को सफल बनाने में संस्थान के चेयरमैन नागेंद्र जैन गोयल, डाॅ. दिनेश कुमार, तरुण मित्र परिषद के सहसचिव आलोक जैन, रविंद्र कुमार जैन, जियो और जीने दो ट्रस्ट के सचिव हेम चंद जैन सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

इस अवसर पर प्रवीण मलिक, राहुल जैन, सोनिया तिरखा, डाॅ. ललित मोहन शर्मा, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article