अज्ञात आरोपी ने भिखारी उईके की धारदार हथियार से की हत्या, पुलिस जांच में जुटी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत थाना नवेगांव के प्रभारी तरुण मरकाम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आलीगोंदी नाला के पास भिखारी उईके (उम्र 53 वर्ष), निवासी धामनिया का शव मिला।

पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में पाया गया कि किसी अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी है।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.