अब ऑनलाइन भरें गणना पत्रक, ECI की वेबसाइट पर शुरू हुई नई सुविधा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए एक नई डिजिटल पहल की है। अब मतदाता गणना पत्रक (Counting Sheet) को ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की आधिकारिक वेबसाइट http://voters.eci.gov.in पर नया विकल्प जोड़ा गया है।
गणना पत्रक भरने की प्रक्रिया भी बेहद आसान रखी गई है।
सबसे पहले उपयोगकर्ता को वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल नंबर, ईमेल या वोटर आईडी नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा, जिससे लॉगिन किया जा सकेगा।
लॉगिन करने के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध ‘गणना पत्रक’ विकल्प पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है और सीधे सबमिट किया जा सकता है।
यह नई सुविधा चुनाव प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि मतदाता और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी दोनों को तकनीकी साधनों के माध्यम से अधिक सटीक और समयबद्ध सेवाएं मिल सकें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.