शिवसेना शिंदे गुट ने निकाली भव्य रैली, 2027 चुनाव में भागीदारी का किया ऐलान | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

शिवसेना शिंदे गुट ने निकाली भव्य रैली, 2027 चुनाव में भागीदारी का किया ऐलान | New India Times

शिव सेना शिंदे गुट की एक भव्य रैली का आयोजन जनपद मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से किया गया, जिसमें नवनियुक्त जिला प्रमुख नन्हें चौधरी को नया पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दी गईं। रैली में प्रदेश एवं मण्डल स्तर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मण्डल प्रभारी नितिन वर्मा ने रैली में इतनी बड़ी तादाद में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी के बाद उत्तर प्रदेश में शिव सेना ही वो पार्टी है जो हिन्दू हृदय सम्राट स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे की हिन्दुत्व की नीतियों पर हिन्दू हित में कार्य कर रही है।

बाला साहेब ठाकरे की नीतियों पर जहाँ जात-पात की कोई दीवार नहीं है, सभी एकजुट होकर हिन्दुत्व के लिए खड़े हैं, जैसे आज इतनी भारी तादाद में एकत्र हुए हैं। हमें हमारे हर शिव सैनिक पर गर्व है। मुझ पर विश्वास कर राज्य प्रमुख ललित मोहन वर्मा द्वारा मुझे जनपद मुरादाबाद का विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। आगामी 2027 में चुनाव हैं, शिव सेना शिंदे आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी करेगी।”

नवनियुक्त जिला प्रमुख नन्हें चौधरी ने भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “प्रदेश स्तर व मण्डल स्तर के सभी पदाधिकारियों द्वारा मुझे जनपद मुरादाबाद का जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है। मैं पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि जनपद मुरादाबाद का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे परिवार की तरह रहेगा, उसके दुख-सुख में हमेशा खड़ा रहूँगा।”

प्रदेश सचिव रामप्रसाद प्रजापति ने शिवसैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “मैं नवनियुक्त मण्डल प्रमुख, जिला प्रमुख, जिला प्रभारी, महानगर अध्यक्ष को नवीन दायित्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। साथ ही आशा करता हूँ कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आप सभी आगामी चुनाव से पहले 50 हजार की संख्या से अधिक शिवसैनिकों को सदस्यता दिलाएँगे।”

नवनियुक्त जिला प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि, “मैं अपने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को विश्वास दिलाता हूँ कि मुझे जो दायित्व दिया गया है, मैं उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूँगा और जनपद मुरादाबाद में हर शिव सैनिक के साथ खड़ा रहकर सेना को मजबूती प्रदान करूँगा।”

नवनियुक्त मण्डल प्रमुख गुड्डू सैनी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “आगामी 2027 चुनाव से पहले मुरादाबाद मण्डल के हर जिले में भारी संख्या में शिवसैनिकों की बड़ी टीम तैयार होगी। राज्य प्रमुख श्री ललित मोहन शर्मा जी के दिशा-निर्देशों के पालन में हर जनपद में शिव सैनिक एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।”

रैली का संचालन दीपक कुमार जी द्वारा किया गया। मुख्य रूप से नकुल यादव (मण्डल उप प्रमुख), राकेश प्रजापति (युवा जिलाध्यक्ष), कुश वर्मा (मण्डल सचिव), कपिल कुमार, सचिन सैनी, पंकज प्रजापति, इंद्रजीत सिंह, सुभाष शर्मा एडवोकेट, पुष्पेंद्र चौधरी, विशाल चौधरी एवं अन्य हजारों की संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.