सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत डुमरियागंज में मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन सम्पन्न | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत डुमरियागंज में मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन सम्पन्न | New India Times

सांसद खेल महोत्सव के तहत आज डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सांसद श्री जगदंबिका पाल जी ने अपने कर-कमलों से किया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना और फिट इंडिया का संदेश दिया।

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत डुमरियागंज में मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन सम्पन्न | New India Times

कार्यक्रम स्थल पर युवाओं में जबरदस्त जोश और ऊर्जा देखने को मिली। मैराथन दौड़ में शामिल 30 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मेडल और प्रोत्साहन राशि देकर माननीय सांसद जी ने सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांसद खेल महोत्सव प्रमाण पत्र प्रदान करने की घोषणा भी की।

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत डुमरियागंज में मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन सम्पन्न | New India Times

कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद जी ने डुमरियागंज तहसील मुख्यालय के आसपास एक बड़े स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने इस संबंध में उप जिलाधिकारी डुमरियागंज को स्टेडियम हेतु उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत डुमरियागंज में मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन सम्पन्न | New India Times

सांसद जी ने कहा, “ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें उचित मंच और सुविधाओं की आवश्यकता है। यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।”

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत डुमरियागंज में मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन सम्पन्न | New India Times

कार्यक्रम में रुद्रपाल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल अभय प्रताप सिंह, सरस्वती इंटर कॉलेज बैदौला के प्रिंसिपल गौरी शंकर, पीपल्स इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल शिव प्रकाश पांडे, ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा के प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश राव, खैर टेक्निकल कॉलेज के प्रिंसिपल फैयाज अहमद, कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज की प्रधानाचार्या रजनी देवी, सर सैयद इंटर कॉलेज कादीराबाद के प्रिंसिपल तौफीक अहमद, सरस्वती शिशु मंदिर चौखड़ा के प्रिंसिपल गौकरण पांडे, क्षेत्राधिकारी बृजेश वर्मा, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्रा, सौरभ पाल, सच्चिदानंद पांडे, अमरनाथ सिंह, राजू पाल, कमलेश चौरसिया, राजेश द्विवेदी, रामकुमार उर्फ चिंटू यादव, कुमारी मोनी पांडे, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज वर्मा (डायरेक्टर), शशि प्रकाश अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, अली हैदर रिजवी, कासिम पाल रिजवी, पिंटू मिश्रा, अनिल गौतम, सत्यनारायण यादव, विजयपाल मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में सहयोगी कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.