शाहजहांपुर में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त जागरूकता अभियान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

यातायात माह नवंबर के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी यातायात विनय कुमार पांडेय द्वारा एनटीआई स्कूल लोधीपुर में आईटीआई प्रशिक्षुओं और डायट ददरौल में डीएलएड प्रशिक्षुओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

सीओ ट्रैफिक ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी इस समाज के भावी निर्माता हैं। आपकी नैतिक जिम्मेदारी है कि आप स्वयं यातायात के प्रति जागरूक रहें और समाज को भी जागरूक करें। एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी समाज के मुख्य स्तंभ हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप हमारी इस मुहिम को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ प्रशिक्षुओं ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया और सड़क पर चल रहे वाहनों पर स्टीकर लगाकर आमजन को जागरूक किया। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग, शाहजहांपुर की संयुक्त टीम द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 300 वाहनों के चालान किए गए।

प्रभारी यातायात ने लोगों से यातायात नियमों की जानकारी रखने और उनका पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर “राहगीर हीरो” बनें — ऐसे व्यक्ति को ₹25,000 का नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.