अबरार अहमद खान/अभिजीत श्रीवास्तव, भोपाल, NIT;
अनूपपुर जिले के जैतहरी नपा चुनाव के अंतिम दिन प्रचार समाप्त होने के बाद रात्रि में भाजपा के नेताओं के गाड़ी से शराब बांटने की खबरे आने पर वार्ड वासियों ने उनको खदेड़ा, जिसके बाद कांग्रेस के नेता भी मौके पर पहुंच कर भाजपा नेताओ को खदेड़ा और पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नही हो सकी।
इस सम्बंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के लोगों के साथ विधायक अनूपपुर रामलाल रोतेल भी इस कार्य में शामिल थे। मतदाताओ ने उन सबको खदेड कर भगाया। श्री अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के लोग प्रशासन के साथ मिलकर वार्ड में शराब और पैसा बांट कर मतदाताओ को प्रलोभन देकर अपने पक्ष मे करने का प्रयास कर रहे थे। मतदाता इसका जबाब वोट के माध्यम से भाजपा को हरा कर देंगे।
