सीनियर जिला उत्कृष्ट कन्या छात्रावास में किशोरी जागरूकता अभियान, 200 छात्राओं को महिला एवं साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

सीनियर जिला उत्कृष्ट कन्या छात्रावास में किशोरी जागरूकता अभियान, 200 छात्राओं को महिला एवं साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी | New India Times

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार को सीनियर जिला उत्कृष्ट कन्या छात्रावास, रायसेन में किशोरी जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक श्रेया विश्वकर्मा एवं उनकी टीम ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की लगभग 200 छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों के संबंध में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100/112, और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

पुलिस टीम ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से छात्राओं में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य को बल मिलेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.