संजय कुमार मौर्या, दिल्ली, NIT;
ऑल इंडिया भारतीय मानव समाज सेवक संस्था के स्थापना दिवस पर रविवार को संस्था के प्रदेशाध्यक्ष सुबेसिंह आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित राजकीय बीडीएम अस्पताल में मरीजों को फलों व बिस्किट का वितरण करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एड. सुबेसिंह मोरोड़िया, समाजसेवी कर्मवीर बोकन, जिला पार्षद प्रविंद्र कुमार आर्य, सतीश आर्य, महेंद्र कुमार, वीरू आर्य, हरिसिंह पूनियां, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
