झाबुआ में युवा भक्तों के संग हर गुरुवार प्रभु भक्ति का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्री संघ के युवा भक्तों द्वारा श्री ऋषभदेव बावन जिनालय पर प्रत्येक गुरुवार रात्रि 8 बजे से प्रभु भक्ति का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी प्रभु भक्त बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रभु संग अपनी भक्ति लगाते हैं और भक्ति का आनंद लेते हैं।

आज के युग में जहां युवा शक्ति अक्सर फिल्में देखने में लगती है, वहीं झाबुआ की युवा शक्ति धर्म में अपने मन को लगा रही है, जिससे आने वाली पीढ़ी भी धर्म को समझते हुए आगे बढ़ेगी।

इस आयोजन में श्री संघ का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। भक्ति में पधारे सभी को पुण्यशाली परिवार द्वारा प्रेरणा दी जा रही है और सभी लाभान्वित हो रहे हैं। भक्ति में संघ के सदस्य और पाठशाला के नन्हे विद्यार्थी भी भाग लेते हैं।

प्रमुख सहभागी हैं: संजय मेहता, रिंकू रुनवाल, रचित कटारिया, संस्कार मेहता, लक्ष्य घोड़ावत, सिद्धम जैन, प्रितेश मेहता, आगम संघवी, कमला बाई मुथा, कविता मेहता, सपना संघवी, रचिता कटारिया, भवी संघवी, तमन्ना संघवी, देशना संघवी, माही संघवी, परी रुनवाल, गीतिका रुनवाल, वंशिका रुनवाल।

अगला प्रभु भक्ति कार्यक्रम गुरुवार, 30 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article