मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने अपने परिवार के साथ आम नागरिकों की तरह फूल चौक क्षेत्र में पहुंचकर फुटपाथी, स्थानीय एवं छोटे दुकानदारों से माता लक्ष्मी की मूर्ति, सिंघाड़े, हाथ से बने देशी मिट्टी के दीये और अन्य पूजा सामग्री खरीदी।एसपी श्री पाटीदार ने कहा कि – “त्योहारों पर स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हर नागरिक का दायित्व है।
”उन्होंने बताया कि “लोकल फॉर वोकल” सिर्फ कहने के लिए नहीं, बल्कि इसे जीवन में अपनाना चाहिए। हर वर्ष की तरह इस दीपावली पर भी उन्होंने स्थानीय व छोटे दुकानदारों से सामग्री खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित किया। एसपी पाटीदार ने कहा कि आम नागरिक भी स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करें ताकि उनकी दीपावली भी खुशियों से भरी हो।
छोटे व्यापारी सालभर इस बड़े त्योहार से अच्छी बिक्री की उम्मीद रखते हैं।इस दौरान उन्होंने बाजार का निरीक्षण किया और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी ट्रैफिक श्री राजेश बारवाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अंत में उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी अपने पर्व-त्योहारों की खरीदारी स्थानीय दुकानों व हाट-बाजारों से करें, जिससे छोटे व्यापारियों को भी त्योहार की खुशियों में सहभागी बनने का अवसर मिल सके।
