अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी उपस्थित रहीं। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, भागलपुर जिला अंतर्गत सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव द्वितीय चरण में होंगे।

चुनाव कार्यक्रम
13 अक्टूबर (सोमवार) को अधिसूचना जारी की जाएगी, इसी दिन से नामांकन प्रारंभ होगा।
20 अक्टूबर (सोमवार) नामांकन की अंतिम तिथि रहेगी।
21 अक्टूबर (मंगलवार) को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।
23 अक्टूबर (गुरुवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि रहेगी।
11 नवंबर (मंगलवार) को मतदान होगा।
14 नवंबर (शुक्रवार) को मतगणना की जाएगी।
16 नवंबर (रविवार) को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
मतदाता और मतदान केंद्र
डीएम ने बताया कि भागलपुर में कुल 22,18,492 मतदाता हैं, जिनमें
11,43,917 पुरुष,
10,74,488 महिलाएं,
87 तृतीय लिंग के मतदाता,
21,749 पीडब्ल्यूडी (विकलांग) मतदाता, और
29,093 ऐसे मतदाता हैं जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है।
जिले में कुल 2,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 1,295 भवनों में स्थापित होंगे।
आदर्श आचार संहिता लागू
डीएम ने बताया कि प्रेस नोट जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है।
इसके पालन के लिए
72 एसएसटी,
23 एफएसटी,
7 वीवीटी,
7 वीएसटी, और
301 सेक्टर पदाधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।
सरकारी संपत्ति से प्रचार सामग्री 24 घंटे में,
सार्वजनिक संपत्ति से 48 घंटे में,
और निजी संपत्ति से 72 घंटे में बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर-बैनर हटाए जाएंगे।
डिस्पैच और मतगणना केंद्र
जिले में 5 डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं:
बिहपुर (152): इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, तुलसीपुर
गोपालपुर (153): इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया
पीरपैंती (154): लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय, मलिकपुर
कहलगांव (155): इंटर स्तरीय शारदा पाठशाला, कहलगांव
भागलपुर (156) और नाथनगर (158): राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी
सुल्तानगंज (157): राजकीय महिला आईटीआई, भागलपुर
मतगणना के लिए बिहपुर, गोपालपुर और सुल्तानगंज का केंद्र राजकीय महिला आईटीआई, भागलपुर रहेगा। पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर और नाथनगर के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी निर्धारित किया गया है।चु
नाव आयोग के नवाचार
मतदान केंद्रों पर मोबाइल जमा करने की सुविधा होगी।
1200 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाया गया है।
मतदाताओं को वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप दी जाएगी। 100 मीटर के बाहर उम्मीदवार बूथ बना सकेंगे। ईवीएम पर अभ्यर्थी की रंगीन फोटो अंकित होगी। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने राजनीतिक दलों से कहा कि वे अपने पोस्टर-बैनर स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासन कार्रवाई करेगा।
उन्होंने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले यानी 10 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ा जा सकता है। व्यय सीमा प्रत्येक प्रत्याशी को अपने सभी चुनावी खर्च का लेखा-जोखा शैडो रजिस्टर में रखना होगा। प्रत्येक विधानसभा के लिए व्यय सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

