विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

उत्तर भारत के प्रसिद्ध और सिद्ध तीर्थ स्थलों में शुमार महंत बिन्दुनाथ जी उर्फ सिद्धेश्वरी नाथ जी के बरवाला स्थित चमत्कारी देव जाहरवीर गोगाजी धाम में वार्षिक विशाल भंडारे और देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में धाम की महंत एवं आध्यात्मिक गुरु बिन्दुनाथ जी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत भंडारे और देवी जागरण का शुभारंभ हुआ। जागरण में भजन गायकों ने माता रानी के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में उत्तर भारत के जाने-माने सिद्ध साधु-संतों ने भाग लिया। इस दौरान महंत बिन्दुनाथ जी उर्फ सिद्धेश्वरी नाथ जी ने आए हुए साधु-संतों और अतिथियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत बिन्दुनाथ जी ने धाम में पधारे सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आश्रम की ओर से हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति जी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित अंतरराष्ट्रीय अवार्डी वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, पहलवान जितेंद्र तोमर, महिपाल (पूर्व प्रधान), नरेश ठेकेदार, निशांत तोमर, सुरेशपाल, सन्नी तोमर, सेवक संजय ठाकुर, चुलकाना से आए सन्नी जी एवं उनकी टीम सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
