रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर गुरुवार रात प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर फुटतालाब पर प्रदेश के भव्य और जन जन के हृदय में बसे फुटतालाब नवरात्रि महोत्सव का ऐतिहासिक समापन हो गया l 9 दिन में यहाँ 50 हजार से अधिक लोगो ने पहुँचकर भारत की धर्मिक शक्ति के प्रतीक पर्व को सकारात्मक और भक्ति से भरी कभी ना भूलने वाली दिशा की ओर मोड दिया ।

मंच से लोगो को संबोधित करते हुए आयोजन के शिल्पकार और सबके प्रिय समाज सेवी श्रीसुरेश चंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ बेहतरीन व्यवस्था दे रहे सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से 16 वर्षों में हम धार्मिक भव्यता की ओर बहुत तेजी से बढे हैँ….ग्रामीण गरबा समूहों से जुडी बेटीयाँ धार्मिक और भारत के प्राचीन सनातन संस्कारो की ओर बढ रही है । उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा सुरेश जैन सहित छोटे भाई राजेश रिंकू जैन श्रीमती नीता रिंकू जैन जैकी जैन पूजा जैन अंकित जैन हितेश चौरडिया अर्चित जैन बिन्नी अंतिमबाला जैन पूर्वा जैन हार्दिक कोठारी और पूरे परिवार के साथ मंदिर के महंत श्री दिलीपदास जी महाराज श्रीराम दास जी टाट वाले बाबा सभी साधु संतों और सभी अतिथियों का आयोजन में सहयोग के लिएँ विनम्र आभार व्यक्त किया। वही स्थानीय दलों की कला और गरबे खेलने की बढती दक्षता की प्रशँसा करते हुए कहा की एक समय था जब लोग गुजरात गरबे देखने जाते थे लेकिन फुटतालाब आते है। दशहरे के अवसर पर फुटतालाब में विराजित श्रीरामभक्त हनुमान जी जीवंत प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया गया।

इस अवसर पर महाआरती और दर्शन के लिएँ बडी संख्या में लोग पहुँचे। आयोजन के समापन पर कपल में राधे और सीमा सिंगल में पूजा सिंगार समूह में जूनियर और सीनियर श्रेणी में पुरस्कारों को श्रीमती प्रेमलता भट्ट और टीम ने समिति के सदस्यों के साथ चर्चा कर निर्णय किये। जिसमे थांदला के ऑसम ग्रुप और रानू मचार बेडावली ग्रुप को प्रथम सजेली और लक्ष्मी ग्रुप को द्वितीय डीडी और कालीदेवी को तृतीय साथ ही मुस्कान दिव्या ग्रुप हँसा ग्रुप कल्याण पूरा ग्रुप को प्रमाण पत्र के साथ संतावना पुरुस्कार प्रदान किये।l इस अवसर पर आयोजन के पूरे 16 वर्षों की यात्रा पर भी प्रमुख झलकियाँ प्रसारित की गयी। इस अवसर पर पप्पू भैया मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य श्री हरिराम गिरधानी , आनंदीलाल पडियार दिनेश बैरागी , देवेंद्र जैन और मित्रो ने भी आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के लिएँ सभी का आभार व्यक्त किया….इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राकेश जैन और सागरमल जैन भी उपस्थित थे।

नृत्य नाटिकाओं को देखने पहुँचे हजारों लोग
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर की धार्मिक नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियाँ दी इंदौर बडौदा और क्षेत्र के कलाकारो ने दी नृत्य नाटिकाओं का प्रारंभ श्रीगणेश वंदना से हुआ। इस अवसर पर इंदौर के बबल्स ग्रुप एमिनेंट ग्रुप ने विक्की ग्रुप बडौदा माँ आशापुरा ग्रुप कल्याणपुरा के स्थानीय दल के साथ छोटी बच्ची मुस्कान दिव्या और थांदला के ऑसम ग्रुप ने शिवाजी की वीरता पर इंदौर के नटराज ग्रुप नेछावा एक्ट पर भावनात्मक प्रस्तुति दी l पूरे आयोजन में आकर्षक विद्युत सज्जा जहा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही वहीं 50000 से अधिक लोगों ने मंदिर के दर्शन कर धर्म लाभ लिया इसके अतिरिक्त गुजरात के गरबा गायक संगीतकार के साथ लोगों के बैठने की व्यवस्था जिसमें राजेश रिंकू जैन जैकी जैन का विशेष योगदान था कि लोगों ने बहुत अधिक प्रशंसा की वही अधिकारी कर्मचारी और प्रशासन की व्यवस्थाओं को भी सराहा गया श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर आयोजित महा नवरात्रि महोत्सव को शीर्ष पर पहुँचाने और सफल बनाने के लिएँ आयोजन समिति के श्रीमती सीमा सुरेश जैन , श्रीमती नीता जैकी जैन जैन रिनिष जैन पूजा जैन अंकित जैन जूही बिन्नी पूर्वा अँतिमबाला जैन ने सभी का विनम्र आभार व्यक्त किया है।
