कैलाश विजयवर्गीय बन सकते हैं मध्य प्रदेश के नए अध्यक्ष | New India Times

Edited by Nasim Shaikh; नई दिल्ली, NIT; ​कैलाश विजयवर्गीय बन सकते हैं मध्य प्रदेश के नए अध्यक्ष | New India Timesमध्य प्रदेश के मौजूदा अध्यक्ष नंद कुमार चौहान का कार्यकाल ख़त्म होने वाला है। चर्चा चल रही हैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को मध्य प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाने की। अगर ऐसा होता है तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि विजयवर्गीय और शिवराज सिंह चौहान के बीच छत्तीस का आंकड़ा बताया जा रहा है।​कैलाश विजयवर्गीय बन सकते हैं मध्य प्रदेश के नए अध्यक्ष | New India Timesसूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब कैलाश विजयवर्गीय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये केवल अटकले हैं लेकिन खबर ये मिल रही हैं की उज्जैन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश के नए अध्यक्ष के लिए विजयवर्गीय के नाम की चर्चा की है। इस चर्चा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भी थे। 

बीजेपी के एक वर्ग का कहना है कि अगर विजयवर्गीय मध्य प्रदेश के अध्यक्ष बनते हैं तो शिवराज सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ जाएंगी क्योंकि दोनों में आपसी मतभेद है। इसी मतभेद की वजह से विजयवर्गीय को मध्य प्रदेश की राजनीति से निकाल कर केंद्र की राजनीती में लाया गया था। क्योंकि विजयवर्गीय बीजेपी हाई कमान के काफी करीबी माने जाते हैं और नवम्बर में मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं और मध्य प्रदेश में किसी दमदार नेता की जरुरत है जिसके नेतृत्व में आगामी चुनाव लड़ा जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.