मेघनगर में जहरीले कारखानों के खिलाफ 27 सितंबर को महा आंदोलन, जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणिया ने ग्रामीणों संग की बैठक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Time’s

मेघनगर विकास खंड के ग्राम राखड़िया में जंगलेश्वर महादेव मंदिर पर मेघनगर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया ने ग्रामीणों की बैठक ली महादेव मंदिर रखड़िया में सैकड़ों ग्रामीणों ने उपस्थित होकर मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले ज़हरीले जान लेवा केमिकल से हो रहे नुकसान से अवगत कराया।

मेघनगर में जहरीले कारखानों के खिलाफ 27 सितंबर को महा आंदोलन, जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणिया ने ग्रामीणों संग की बैठक | New India Times

ग्रामीण जनों ने बताया कि नदी नाले कुएं बावड़ी हैंडपंप के अंदर तक पानी चले जाने से जान लेवा बीमारियां फैले रही है। फसलें जल गई है। मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा दिनांक 27 शनिवार के दिन कांग्रेस जन मानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ महा आंदोलन कर रही है।

हजारों की तादाद में आप सभी लोग आपकी जायज लड़ाई के लिए मेघनगर पुलिस थाने के पिछे मंडी मेंदान में उपस्थित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ बड़े-बड़े नेता एवं पदाधिकारीयों को अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत करायें कांग्रेस आपके सुख दुःख में हमेशा साथ खड़ी है मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले जहरीले जान लेवा केमिकल से सभी परेशान हैं इस लिए दिनांक 27 शनिवार को कांग्रेस आप लोगों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में आपके सहयोग से तैयार हैं।

हमारे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया, थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय दत्त, मनावर विधायक हिरालाल अलावा, गिरीश जायसवाल, सौनल यशवंत भाबोर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, सुनील आर्य, मेघनगर ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख, सहित बड़े-बड़े वरिष्ठ नेता महा आंदोलन में शिरकत करेंगे। आप सभी के सहयोग से अवेध केमिकल फैक्ट्रीयों को बंद करवाना है। ग्रामीणों ने कहा हम भी बीमार पशु-पक्षी मुर्गा मुर्गी बकरा बकरी आदि जानवरों को लेकर महा आंदोलन में आयेंगे  और क्षेत्र की समस्या से अवगत करायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.