अतीश दीपंकर, ब्योरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर में जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इन्टरस्तरीय सरसहाय बालिका विद्यालय कहलगाँव का दबदबा रहा। प्रथम स्थान पर रहीं छात्राएं राज्य स्तर पर पटना जायेंगी।
इस प्रतियोगिता में समूह नृत्य में प्रथम स्थान श्रीजा दत्ता, रेशु कुमारी, नन्ही प्रिया, आयुषी प्रिया को मिला। इसके अलावा पारंपरिक कथा वाचन में प्रथम स्थान राज संध्या और अंशु प्रिया थीं जबकी समूह नाटक में द्वितीय स्थान में आँचल कुमारी, गुड़िया कुमारी, नंदनी कुमारी, रीचा कुमारी थीं। मूर्तिकला में द्वितीय स्थान संध्या कुमारी को प्राप्त हुआ।
सभी प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापिका डॉ० रेखा कुमारी एवं शिक्षक विशाल कुमार सिन्हा, कुमारी आरती सिंह, कुमारी अनामिका वर्मा, रश्मि कुमारी, रिंकु कुमारी, अभिषेक कुमार, जीवन, संजय कुमार सिंह ने प्रोत्साहित किया एवं आगे की भविष्य की कामना की।

