जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
चंद्रशेखर तिवारी के विवादित बयान को लेकर आज राजधानी भोपाल में सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और तिवारी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा।
कार्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए और बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की एंट्री को नियंत्रित किया।

इसी बीच कांग्रेस नेता मोहसिन अली खान और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर नोक झोंक हुई। मोहसिन अली खान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “यह पुलिस कमिश्नर का कार्यालय नहीं,बल्कि RSS और बीजेपी का कार्यालय लगता है?। आखिर हमें अंदर जाने से क्यों रोका जा रहा है? हम सिर्फ शांति के साथ कार्रवाई की मांग कर रहे हैंइस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद साजिद अली,पूर्व महापौर दीपचंद यादव, पुरुषोत्तम गुप्ता,शैलेन्द्र मस्कोले, शैलेन्द्र शैली,रणवीर सिंह वज़ीर, राजेश सिल्वराज, मोहसिन अली खान,रईसा मालिक,तौकीर निजामी,ईनाम हुसैन नवेद,आमिर ज़ेद भोपाली,सादिक़ अली खान,आसिफ क़ाज़ी,सैय्यद उमर हकीम,एडवोकेट शुएब (शन्ना भाई) सहित करीब काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

