प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की मध्यप्रदेश डिजिटल मीडिया विभाग की हुई घोषणा, NIT के पत्रकार अबरार खान डिजिटल मीडिया विभाग के बने प्रदेश महामंत्री | New India Times

साबिर खान, मुंबई/भोपाल (मप्र), NIT:

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की मध्यप्रदेश डिजिटल मीडिया विभाग की हुई घोषणा, NIT के पत्रकार अबरार खान डिजिटल मीडिया विभाग के बने प्रदेश महामंत्री | New India Times


पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट की सहमति से संगठन की डिजिटल मीडिया विभाग मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुनील योगी की अनुशंसा पर विभाग की मध्य प्रदेश इकाई की घोषणा हुई।
डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा अनुमोदित सूची अनुसार डिजिटल मीडिया विभाग मध्य प्रदेश इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा इंदौर,जहीर उद्दीन शेख़ उज्जैन,राजेंद्र तिवारी अशोक नगर अशोक सोनी रायसेन को बनाया गया है। विभाग में प्रदेश महामंत्री लोकेश मालवीय होशंगाबाद नर्मदापुरम,अबरार खान भोपाल सहित प्रदेश महासचिव डी एल चौहान देवास,जुबैर निजामी अलीराजपुर ,मनोज जोशी देवास,पंडित दुष्यंत पंचोली राजगढ़ ,हफीज़ शाह शाजापुर को बनाया गया है।

प्रदेश सचिव के पद पर जितेंद्र सीगीं,कांटा फोड़ देवास पंडित अरविंद शर्मा अशोक नगर ,राजेंद्र देवड़ा राजू धार,पंकज पाल नर्मदापुरम,अमृत कौर साहनी हरदा,रवि प्रजापति ग्वालियर को आगामी आदेश तक मनोनित किया गया है। शेष प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार निकट भविष्य में किया जायेगा

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के डिजीटल मीडिया विभाग मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील योगी ने बताया कि संगठन के डिजिटल मीडिया विभाग के माध्यम से संघटन प्रदेश भर में डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग का प्रचार प्रसार करेंगे तथा मध्य प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए शासन पर बल देंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article