ईद मिलादुन्नबी पर सिरसागंज परिवार के भंडारा मे ऑपरेशन सिंदूर की झलक... | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

ईद मिलादुन्नबी पर सिरसागंज परिवार के भंडारा मे ऑपरेशन सिंदूर की झलक... | New India Times

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिरसागंज परिवार ने घास मंडी पर भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
इस मौके पर स्वर्गीय यक़ूनुद्दीन कुरैशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, व तारिक़ अली एडवोकेट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने तबर्रुक ग्रहण किया और स्वर्गीय यक़ूनुद्दीन साहब के समाज के प्रति योगदान को याद किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश मुस्लिम विकास सोसाइटी की अहम भूमिका रही। संस्था ने कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था की और आपसी भाईचारे, इंसानियत और एकता का संदेश देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि ऑपरेशन सिंदूर की याद में भी श्रद्धा अर्पित की गई। इस दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह , कर्नल सोफिया कुरैशी , और भारत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की तस्वीरों और बैनरों को प्रदर्शित किया गया। इनके माध्यम से नारी शक्ति, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया गया। इस प्रयास की क्षेत्रवासियों ने सराहना की और ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की अपील की। इसमें प्रमुख रूप से मास्टर बाबू उद्दीन, मास्टर शहाबुद्दीन, सिराजुद्दीन, इकराम अली एनुदीन, फैसल कुरेशी, फैजान कुरेशी, शौकीन कुरेशी, जाकिर डिश वाले, हीरो भाई, इरफान मिस्त्री, जीशान कुरेशी व शहर के गणमान्य लोग स्थापित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article