मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को मिलादुन्नबी जुलूस में शामिल होने का दिया न्योता | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को मिलादुन्नबी जुलूस में शामिल होने का दिया न्योता | New India Times

महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में मिलादुन्नबी के जुलूस का एक सदी से पुराना इतिहास और परंपरा है। ख़िलाफत हाउस से निकलने वाले जुलूस का नेतृत्व लगभग एक शताब्दी पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी कर चुके हैं। विगत कुछ वर्षों से मिलादुन्नबी और गणपति का पर्व लगभग एक समान तिथि में आने से मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने सामाजिक सौहार्द स्थापित करने के लिए विगत दो-तीन वर्षों से अपने जुलूस की तिथि को आगे बढ़ाने की परंपरा शुरू की है। विगत कई दिनों से मिलादुन्नबी के पर्व और आयोजित होने वाले जुलूस की तैयारी को लेकर शासन प्रशासन, धार्मिक विद्वान और उलेमाओं के साथ मीटिंग आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में मुंबई के प्रमुख मुस्लिम नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल और ख़िलाफ़त हाउस के माननीय चेयरमैन सरफराज़ आरज़ू के साथ महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अजित दादा पवार से उनके कक्ष में मुलाक़ात की और उन्हें सोमवार 08.09.25 को आयोजित होने वाले ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में शरीक होने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल में महाराष्ट्र कद्दावर मुस्लिम एनसीपी नेता एवं पूर्व मंत्री नवाब मलिक, मुंबई महाराष्ट्र के अणुशक्ति नगर की सक्रिय विधायिका श्रीमती सना मलिक शेख़, पूर्व विधायक श्री ज़ीशान बाबा सिद्दीकी, ख़िलाफत हाउस के चेयरमैन श्री सरफ़राज़ अरज़ू, श्री सुहैल सुबेदार, श्री नबी अख्तर कुरैशी एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व महानगर सेवक यूसुफ़ पंजाबी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस अवसर पर मुंबई के पूर्व महानगर सेवक युसूफ पंजाबी ने अजित दादा पवार को पुष्पमाला एवं शाल पहनाकर स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article