एचडीएफसी बैंक एसएलआई डिपार्टमंट सतना में कार्य करने वाले   कर्मचरियों  का बैंक के उच्च अधिकारियों द्वारा उत्पीडन का आरोप | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT; ​एचडीएफसी बैंक एसएलआई डिपार्टमंट सतना में कार्य करने वाले   कर्मचरियों  का बैंक के उच्च अधिकारियों द्वारा उत्पीडन का आरोप | New India Timesएचडीएफसी बैंक एसएलआई डिपार्टमेंट सतना में कार्य करने वाले कर्मचारियों के बैंक के उच्च अधिकारियों द्वरा मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में बैंक के पांच कर्मचारी बृजेश शुक्ला, अजित मिश्रा, प्रसून तिवारी, नितेश विश्वकर्मा, से बिना किसी कारण के त्याग पत्र मांगा गया और आला अधिकारियों ने खुले रूप से चेतावनी दे दी है कि हम आपकी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। धमकी की शिकायत बैंक के सभी कर्मचारियों ने सतना कलेक्टर से की है। ​एचडीएफसी बैंक एसएलआई डिपार्टमंट सतना में कार्य करने वाले   कर्मचरियों  का बैंक के उच्च अधिकारियों द्वारा उत्पीडन का आरोप | New India Timesप्राइवेट बैंक एवं कम्पनियों में कर्मचारियों का शोषण खुले आम हो रहा है। यहां श्रम कानून की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वार बनाये गए नियमों के विपरीत कार्य करने के लिए बैंक के उच्च अधिकारियों द्वारा निचले स्तर के कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐंसी स्थिति में जिला अधिकारियों को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि कोई अधिकारी अपने पद का दुरूपयोग ना कर सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article